दोस्तों, आपने मेरा पिछला 80s AI Photo Prompt वाला article देखा होगा। उसमें अपनी आज की Photo को पुराने Bollywood Hero, Vintage Car और 1980s Album Look में बदलने वाले Prompts दिए थे, और इसी तरह की Retro Photos इन दिनों Social Media पर खूब देखने को मिल रही हैं।
लेकिन अब 80s Trend सिर्फ Photo तक नहीं रुका है। अब उन्हीं Retro Photos से ऐसी Videos बनाई जा रही हैं जिनमें आप पुराने Cinema Hall के बाहर खड़े दिखाई देते हैं, पीछे Ambassador और Premier Padmini गुजरती हैं, Chai Stall पर हलचल होती है या आप Vintage Bike पर किसी पुरानी Bollywood Film के Shot की तरह निकलते दिखाई देते हैं।
अगर आपकी 80s Photo पहले से बनी हुई है तो काम और आसान है। और नहीं बनी है तो कोई दिक्कत नहीं—पहले नीचे दिए 1980s AI Photo Prompt से Base Image बनाएंगे और फिर उसी Photo को 1980s AI Video Prompt की मदद से Video में बदलेंगे। मैंने इसके लिए Car & Chai Stall, 1987 Cinema Hall और Vintage Bike Ride के तीन अलग Scenes रखे हैं, जिन्हें आप Flow या Gemini में Try कर सकते हैं।
Step 1: सबसे पहले अपनी 80s Base Image तैयार करें
इस Trend में सीधे अपनी Normal Selfie से Video बनवाने के बजाय मुझे Image से Video वाला तरीका ज्यादा सही लगता है। पहले Photo में Face, Outfit, Hairstyle, Car और पूरा 80s Background set हो जाता है; उसके बाद Video Tool को नया Look invent करने के बजाय उसी तैयार Scene में movement देनी होती है।
- सबसे पहले ChatGPT खोलें।
- अपनी एक साफ और अच्छी Quality वाली Photo Upload करें, जिसमें Face स्पष्ट दिखाई दे।
- नीचे दिया गया 80s AI Photo Prompt Copy करें।
- इसे ChatGPT में अपनी Photo के साथ Paste करें।
- अब Generate पर Tap करें और Image बनने का इंतजार करें।
- अगर कई Results मिलते हैं, तो वह Photo चुनें जिसमें Face आपकी Original Photo के सबसे करीब और 80s Look natural दिखाई दे।
- इसी Final Photo को Save रखें—यही अगले Step में आपकी 1980s AI Video की Base Image होगी।

Image बनने के बाद ऐसा Result चुनें जिसमें आपका Face Original Photo के सबसे करीब हो। Car या Background में छोटी कमी बाद में संभाली जा सकती है, लेकिन Base Image में Face ही बदल गया है तो उसी Image से Video बनाना सही नहीं रहेगा।
Step 2: Base Image तैयार है, अब इसी से 80s Video बनेगी
अब जो Retro Photo आपने ऊपर बनाई है, यही आपकी 80s Video की Base Image है। इसे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं है।
इसी Image को Flow Ai या Gemini में Upload करके नीचे दिए 1980s AI Video Editing Prompt इस्तेमाल करने हैं। मैंने तीनों Prompts में अलग Scene और Movement रखा है ताकि सिर्फ एक Static Photo को Zoom करने वाली Video न बने, बल्कि आसपास भी 80s का माहौल चलता हुआ दिखाई दे।
1. Vintage Car और Chai Stall वाला 1980s AI Video Prompt
इसमें शुरुआत Premier Padmini के पास होती है, लेकिन पीछे Cycle, Chai की Steam, Poster और Vintage Traffic भी धीरे-धीरे move करते हैं। Main Action Sunglasses उतारकर Camera की तरफ हल्का Look देना है, इसलिए Scene cinematic रहता है लेकिन Face पर जरूरत से ज्यादा movement नहीं आती।
2. 1987 Cinema Hall वाला Viral 1980s AI Video Prompt
अगर पुरानी Bollywood Film वाली Feel चाहिए तो मैं इस Scene को जरूर Try करूंगा। आप Movie देखने के लिए पुराने Single-Screen Cinema के बाहर तैयार होकर खड़े हैं, पीछे लोग Tickets ले रहे हैं और Road पर Ambassador, Scooter और Cycle-Rickshaw चल रहे हैं।
इसकी खास बात Background है—यहां सिर्फ कपड़े 80s के नहीं हैं, बल्कि पूरा माहौल 1987 के Cinema Hall के बाहर का बनाया गया है।
3. Vintage Bike Ride वाला Retro 80s AI Video Prompt
तीसरा Prompt थोड़ा ज्यादा Action वाला है। इसमें Vintage Motorcycle चलती है और Camera Front, Side और Rear Tracking Shots देता है, इसलिए ये बाकी दोनों से ज्यादा Reel-style Video बना सकता है।
Bike वाले Scene में मैं साफ Base Image को ज्यादा importance दूंगा, क्योंकि Rider, Bike और Camera तीनों move कर रहे होते हैं। Face पहले से weak हुआ तो Video में Identity drift ज्यादा दिखाई दे सकती है।
Flow AI से अपनी 80s Photo को Cinematic Video में कैसे बदलें?
अब आपकी 80s Base Image तैयार है। इसी Photo को Flow AI में Reference बनाकर ऊपर दिए Viral 1980s AI Video Prompt से चलती हुई Retro Reel बनानी है। यहां नई Photo Generate नहीं करनी है—Step 1 में बनी उसी Image का इस्तेमाल करें, ताकि Photo और Video का Look एक-दूसरे से जुड़ा रहे।
Flow AI में 80s Video बनाने के Steps
- सबसे पहले Flow Ai खोलें और अपने Google Account से Sign In करें।
- New Project शुरू करें और Video Generation में Frames to Video option चुनें।
- Step 1 में बनाई गई अपनी 80s Base Image को Starting Frame के रूप में Upload करें।
- अब ऊपर दिए तीन 1980s AI Video Prompt में से जिस Scene की Video बनानी है, उसका Prompt Copy करें।
- Prompt Box में उसे Paste करें और अपनी जरूरत के हिसाब से Video settings चुनें।
- अब Generate करें और Flow को उसी Base Image से Scene animate करने दें।
- Video बनने के बाद शुरुआत से अंत तक Face, Body और Movement जरूर देखें। सब natural है तो यही आपकी Final Retro Reel है।
Face बदल जाए तो पूरी Video का Scene मत बदलें
मेरे हिसाब से यहां सबसे जरूरी चीज पहले से अच्छी Base Image चुनना और Action को controlled रखना है। कई बार Scene बहुत अच्छा बनता है लेकिन Sunglasses उतारते समय या तेज Head Turn में Face बदलने लगता है।
ऐसे में पूरा 1980s AI Video Editing Prompt बदलने की जरूरत नहीं है। जिस Action पर Face बिगड़ रहा है, सिर्फ उसे आसान करें—जैसे remove sunglasses की जगह gently adjust sunglasses करवाएं। इससे Cinema Hall, Vintage Car या Chai Stall वाला अच्छा Scene बचा रहता है और AI को Face में बड़ा बदलाव करने की जरूरत भी कम पड़ती है।
Gemini से अपनी 80s Photo को Video में कैसे बदलें?
अगर आप Flow AI की जगह Gemini से 80s Video बनाना चाहते हैं, तो यहां भी Step 1 में तैयार की गई उसी 80s Base Image का इस्तेमाल करें। इससे AI को पहले से पता रहता है कि आपका Face, Outfit और Retro Look कैसा रखना है; अब उसका मुख्य काम उस Photo में natural movement जोड़ना है।
Gemini में 80s AI Video बनाने के Steps
- सबसे पहले Gemini खोलें और अपने Google Account से Sign In करें।
- Video बनाने का option चुनें और Step 1 में तैयार की गई अपनी 80s Base Image Upload करें।
- ऊपर दिए 1980s AI Video Prompt में से पसंद वाला Scene Copy करें।
- Prompt को अपनी Uploaded Image के साथ Paste करें।
- अब Video Generate करें और Result तैयार होने दें।
- Video बनने के बाद देखें कि शुरुआत से आखिर तक Face वही है या नहीं, और Body Movement natural लग रही है या नहीं।
- Result सही है तो Video Save करके आगे Reel Editing के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
80s Video में Face बदल रहा है तो पहले ये समझें
1980s AI Video Prompt से Video बनाते समय Face stable रखने के लिए Base Image में चेहरा साफ और front/हल्के side angle में रखें। Video Prompt में slow body movement और simple facial action रखें; तेज Head Turn, बोलना या बड़ा Expression एक ही Shot में न दें।
Face फिर भी बदल रहा हो तो Prompt में यह line add करें: “Keep the exact same face and identity from the first frame to the last frame; no face regeneration, morphing or identity drift.” इसके साथ Camera को Medium Shot में रखें—बहुत तेज Zoom-in या अचानक angle change न करवाएं। इससे AI को हर Frame में Face दोबारा interpret करने की जरूरत कम पड़ती है।
एक ही Base Image से तीन अलग 80s Reels बना सकते हैं
इस Trend की मुझे सबसे useful बात यही लगती है। अच्छी Base Image बन गई तो हर Video के लिए नई Photo Generate करने की जरूरत नहीं है।
उसी Character को पहले Vintage Car के पास, फिर Cinema Hall और फिर Bike Scene में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे तीनों Videos का Look अलग रहेगा लेकिन आपकी Identity और Retro Styling एक जैसी रखने में मदद मिलेगी। अगर Instagram पर 80s Series बनानी है तो यह तरीका और भी काम का है।
FAQ
1980s की Viral Video कैसे बनाएं?
पहले अपनी साफ Photo से 80s Base Image बनाएं। फिर उसी Image को Flow या Gemini में Upload करके 1980s AI Video Editing Prompt से Movement और cinematic Scene Generate करें।
क्या Normal Photo को सीधे Video में बदल सकते हैं?
कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको पूरा Retro Outfit, Hairstyle और 1980s Background चाहिए तो पहले Base Image तैयार करना ज्यादा controlled तरीका है।
पहले से 80s Photo बनी है तो क्या नई Image बनानी पड़ेगी?
नहीं। अगर Face और Look सही है तो उसी Photo को Reference बनाकर सीधे Retro 80s AI Video Prompt Try करें।
Instagram Viral 80s AI Video के लिए कौन सा Scene अच्छा रहेगा?
Cinema Hall वाला Scene visually काफी interesting है क्योंकि Main Person के साथ Crowd, Posters, Theatre Lights और Vintage Traffic भी दिखाई देते हैं। Bike Scene ज्यादा movement वाली Reel के लिए बेहतर रहेगा।
Flow और Gemini में से किसे इस्तेमाल करें?
दोनों में Same Base Image और Prompt Try किया जा सकता है। जिस Tool में आपकी Photo का Face और Scene Movement ज्यादा stable मिले, उसी Generation को Final रखें।
निष्कर्ष
दोस्तों, पहले 80s AI Photo Trend में हम सिर्फ यह देख रहे थे कि 1986–87 में हमारी Photo कैसी दिखाई देती। अब 1980s AI Video Prompt उसी Photo को एक कदम आगे ले जा रहा है—आप सिर्फ पुराने Album में खड़े नहीं हैं, बल्कि उसी दौर की सड़क, Cinema Hall या Bike Scene में चलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
मेरी सलाह यही रहेगी कि Video के पीछे भागने से पहले एक अच्छी Base Image तैयार करें। Face और 80s Look वहीं सही हो गया तो आगे Flow या Gemini में Video बनाना काफी आसान हो जाता है। अगर तीनों में से पहले एक Try करना हो तो मैं 1987 Cinema Hall वाला Scene चुनूंगा—उसमें सिर्फ Character नहीं, पूरा Background मिलकर पुराने Bollywood दौर की कहानी बनाता है।
नीचे लिखे अन्य लेख भी देखे:-













